फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरावल और दुद्धी ब्लॉक को पीएचसी की सौगात

Thu, 13 Sep 2018 11:21 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
medical - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार ने घोरावल व दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में दो नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से सीएमओ को जमीन चिह्नित कराकर जल्द अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सूबे के एक छोर पर बसे नक्सल प्रभावित सोनभद्र में जिला अस्पताल के अलावा छह सीएचसी और दो पीएचसी है।

इन अस्पतालों में जिले के अलावा पड़ोसी बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों के भी मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचते है। पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों के न होने का खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ता है। अस्पताल की दूरी ज्यादा होने के नाते मरीज विवश होकर झोलाछाप चिकित्सकों और ओझाओ, शोखाओं की शरण में जाते हैं। इससे उन्हें काफी क्षति होती है।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने दो और प्राथमिक स्वास्थ्य बनवाने की घोषणा की है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने दुद्धी और घोरावल ब्लॉक में एक-एक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निणर्य लिया है। शासन से सीएमओ को अविलंब भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि शासन स्तर से दो नए पीएचसी खोले जाने से संबंधित जारी निर्देश की कापी उन्हें मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि डीएम से दुद्धी और घोरावल एसडीएम के माध्यम से अस्पतालों को भूमि मुहैया कराने के लिए अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें