सोनभद्र। मिर्जापुर जिले के एक युवक ने राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की बनाई गई (एडिटेड) आपत्तिनजक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही फोन कर जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और घर से बाहर निकलने पर उठवा लेने की धमकी दी। इससे भयभीत पीड़िता एसपी के पास पहुंची। उनके निर्देश पर राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि मिर्जापुर के गोसंडी थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक उसे फोन कर परेशान कर रहा है। धमकी दे रहा है कि वह घर से बाहर निकली तो उसे उठवा लेगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी फोटो सोशल मीडिया से निकालकर उसे एडिट करने के बाद वायरल कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।