फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेलते समय वाहन ने बच्ची को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में सड़क हादसे में मृतक नंदनी (फाईल फोटो) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती पुनर्वास बाईपास सड़क पर बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय नंदनी की मौत हो गई। बालिका को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई।
विज्ञापन

सिरसोती निवासी मनदीप की आठ वर्षीय पुत्री नंदनी अपने घर के पास खेल रही थी। इसी बीच जरहां की तरफ से मध्यप्रदेश की ओर जा रही अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे मासूम बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बालिका के घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बीजपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें