फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर की जिम्मेदारियां उठाने निकले थे चारों, रक्षाबंधन के बाद काम पर गए थे

विज्ञापन
मिर्जापुर के अहरौरा में हुए हादसे से संबं​धित दुर्योधन विश्वकर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर घर लौटे थे तो चेहरे पर अपनों से मिलने की खुशी थी। परिवार के साथ त्योहार मनाया और बच्चों को दुलारा। किसे पता था कि कुछ ही दिनों बाद रोजी-रोटी की तलाश में निकले इन मजदूरों की घर वापसी नहीं होगी। मिर्जापुर के अहरौरा स्थित खदान में हुए हादसे की खबर शनिवार को जैसे ही जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां गांव पहुंची, चार परिवारों की दुनिया थम गई। गांव में चीख-पुकार मच गई। जिन घरों में कुछ दिन पहले रक्षाबंधन की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है।
विज्ञापन

हादसे में बड़गवां गांव के दुर्योधन विश्वकर्मा, अशोक गोंड, राकेश गोंड और लाल बहादुर की मौत हुई है। दुर्योधन के भाई राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि चारों लोग अहरौरा के खनन क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे थे। रक्षाबंधन पर सभी लोग घर आए थे। त्योहार परिवार के साथ मनाने के बाद करीब एक सप्ताह पहले ही काम पर लौटे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी विदाई होगी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। दुर्योधन विश्वकर्मा के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। सभी छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें