फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनभूमि पर कब्जा करने वालों पर वन विभाग का चला डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र में वनभूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुुधवार को वन क्षेत्राधिकारी कोन संजीव माथुर के नेतृत्व में बागेसोती में वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने वालों को खदेड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान वन कर्मियों ने जमीन कब्जा करने के आरोप में सुदर्शन पनिका निवासी बडाप कचनरवा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया। इस कार्रवाई से वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में जगंल के किनारे बसे अधिकांश ग्रामीणों ने वनभूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसका खुलासा पूर्व में वन विभाग द्वारा कराए गए सर्वे के दौरान हो चुका है। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद वन विभाग चुर्क समेत अन्य गांवों में हजारों बीघे वन भूमि खाली करा चुका है। अभी भी जमीन खाली कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बागेसोती में वन भूमि पर कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। कोन वन क्षेत्राधिकारी संजय माथुर ने बताया कि जंगल व वनभूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है,जो भी वनभूमि पर अवैध कब्जा करते मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। कहा कि पकड़े गए सुदर्शन पनिका के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने वन सीमा को ध्वस्त करते हुए लगभग पांच बीघा वनभूमि पर कब्जा कर रखा है। जांच करने पर शिकायत सही निकली और सुदर्शन को गिरफ्तार कर लिया गया। कहा कि अतिक्रमणकारियों के कब्जे से वन भूमि को मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई करने में वन दरोगा रजनीश पांडेय, फारेस्ट गार्ड ओमकार मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें