फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बच्चों में कुपोषण रोकने के लिए पहले 1000 दिन अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 08 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के पोषण स्तर में सुधार को लेकर केंद्र सरकार के पोषण अभियान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य सही पोषण से स्वस्थ जीवन के संकल्प को जन-आंदोलन के रूप में अपनाना है। पोषण पखवाड़ा 2025 के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चार प्रमुख थीम को निर्धारित किया है। इसमें जीवन के प्रथम 1000 दिन में विशेष ध्यान, लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार-प्रसार, कुपोषण प्रबंधन के लिए सीएमएएम मॉड्यूल का क्रियान्वयन और बच्चों में मोटापे की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना शामिल है। डीएम ने बताया कि इस अभियान के तहत मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस, पोषण रैली, गृह भ्रमण, पोषण मेले का आयोजन होगा। हाट बाजार, एनीमिया शिविर, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, पौधारोपण, पोषण वाटिका, योग सत्र जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला पंचायत राज विभाग समेत कई विभागों के संयुक्त प्रयास से ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे। पोषण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समुदायों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे इस दिशा में स्थायी परिवर्तन लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें