फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की पिटाई पर पिता को मार डाला

Mon, 16 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम शहरी आवास के पास झोपड़पट्टी में रविवार की रात राजाराम (50) की उसके ही किशोरवय बेटे ने पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वह मां की पिटाई किए जाने से कुपित था। मृतक राजाराम खाने के विवाद में अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने पत्नी शांति की तहरीर पर बेटे रोहित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

 घोरावल थाना क्षेत्र के मुक्खा गांव निवासी रिक्शा चालक राजाराम राबर्ट्सगंज नगर में स्थित कांशीराम शहरी आवास के पास झोपड़पट्टी में रहता था।

रविवार की रात करीब 11.30 बजे राजाराम घर आया और पत्नी शांति से भोजन की मांग की। शांति ने थाली में सब्जी और चावल दिया तो वह आगबबूला हो पत्नी को पीटने लगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं राजाराम ने कुल्हाड़ी से शांति (45) के बाएं हाथ पर वार कर दिया। यह देख बड़े बेटे रोहित (17) और छोटे बेटे संदीप (13) की नींद टूट गई। दोनों पिता को शांत कराने लगे।

लेकिन जब पिता शांत नहीं हुआ तो दोनों बेटों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। राबर्ट्सगंज कोतवाल रमाकांत पांडेय के मुताबिक पिता के व्यवहार से क्षुब्ध बेटे रोहित ने सब्बल से पिता के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टर ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया।

स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने शव कब्जे में लेने के साथ ही शांति का उपचार करवा कर उसे और उसके बेटे रोहित को हिरासत में ले लिया।

चौकी इंचार्ज संतोष यादव का कहना है कि शांति की तहरीर पर रोहित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें