फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उसम से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/बभनी। जिले में बुधवार को चौतरफा झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इससे न सिर्फ उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की, बल्कि धान की रोपाई की तैयारी में किसान जुट गए। जो किसान धान की रोपाई कर लिए हैं, उन्हे भी बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई है। किसानों का कहना है कि ऐसी ही बारिश होती रही तो धान की रोपाई हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बुधवार की रात से ही आसमान में बादल छाए रहे। भोर में झमाझम बारिश हुई। बारिश से नगरीय क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली। किसान तपेश्वर, रमेश कुमार, अरुण आदि का कहना है कि लगभग सभी किसानों की धान की नर्सरी तैयार हो गई है। मगर करीब 15 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे। धान की नर्सरी तैयार होने के बाद भी किसान रोपाई नहीं कर पा रहे थे। बुधवार को सुबह और शाम को क्षेत्र में चौतरफा हुई बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
किसान अपने हल बैलों की जोड़ी और ट्रैक्टर लेकर खेतों की ओर निकल पड़े। जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार हो गई है, वह किसान धान की रोपाई करने में जुट गये हैं। बता दें कि पखवारे भर से बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी छा गई थी। धान की नर्सरी, मक्का, तिल, उड़द की फसल सूखने लगी थी। कुछ किसान अपने धान की नर्सरी को सिंचाई कर बचाया था। अब वही किसान धान की रोपाई करने में जुट गए हैं। बभनी क्षेत्र में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से किसान खुश हैं। बभनी क्षेत्र में मंगलवार की रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। बुधवार की सुबह भी झमाझम बारिश हुई। क्षेत्र के किसान गजरूप, अनिल कुमार, अरुण, नरपत, भोला आदि का कहना है क्षेत्र में खेती बारिश के भरोसे ही होती है। अगर बारिश होगी तो फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद जलभराव से परेशानी
राबर्ट्सगंज नगर में बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाईपास रोड से नई बस्ती जाने वाले मार्ग पर घुटने तक पानी भरा रहा। इससे आस-पास के रहवासियों के साथ ही आवागमन करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। चंडी तिराहा के पास नाली जाम होने की वजह से फ्लाईओवर के बगल में सर्विस लेन पर पानी भर गया। इससे आवागन में काफी दिक्कत हुई। इसी तरह धर्मशाला रोड, बढ़ौली चौक सहित अन्य स्थानों पर जलजमाव की स्थिति रही। नगर पालिका के कर्मचारी जल निकासी की व्यवस्था करने में जुटे रहे। बारिश खुलने के बाद जलनिकासी होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें