फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूक-रूक कर हुई बारिश से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
बालती तस्वीर: राबर्ट्सगंज पन्नूगंज रोड पर स्थित एक फूटपाथ की दुकान के सामने बारिश का पानी भर जाने - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मंगलवार को भी सुबह और दोपहर में बारिश हुई। इस दौरान आसमान में बादल छाये रहे। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगी। किसानों ने धान का बीज डालना शुरू कर दिया है। ऐसे में बारिश का पानी खेतों के लिए काफी लाभदायक होगा। उधर बारिश से राबर्ट्सगंज में बढ़ौली चौराहे के पास मंडी समिति के सामने पानी इकट्ठा हो गया। कई लोगों के घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले दोनों दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। सोमवार को बारिश के बाद मंगलवार की भोर में भी बारिश हुई। फिर कुछ देर के लिए बारिश थमी और फिर दोपहर बाद भी करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे तमाम जगहों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राबर्ट्सगंज में मंडी समिति के सामने के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। सड़क पर भी पानी इकट्ठा रहा जिससे पैदल चलने वालों को छीटें पड़ते रहे। धर्मशाला चौराहा और रेलवे क्रासिंग के पास पानी सड़क पर जमा रहा। दीप नगर के पास, नई बस्ती में भी जल जमाव की स्थिति रही। उधर ग्रामीण इलाकों में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने धान के नर्सरी की रोपाई शुरू कर दी है। यह बारिश धान की नर्सरी के लिए काफी लाभप्रद साबित होगी। इसी बीच कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ विनीत कुमार यादव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आगामी पांच दिनों तक घनी बदली रहने और पूरे सप्ताह अल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हवा की दिशा दक्षिणी पश्चिमी रहने और गति सात से 15 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और आद्रता 40 से 89 प्रतिशत तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें