फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ को देखते ही वाहन छोड़ भागे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़, रनटोला व खैराही आदि स्थानों पर शुक्रवार को एआरटीओ की जांच के दौरान कई बालू लदे ट्रक के चालक वाहन छोड़ भाग खड़े हुए। एआरटीओ द्वारा वाहनों का ई चालान कर दिया गया। इन दिनों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से बालू लदी ट्रकों का जनपद में जमकर परिवहन हो रहा है। ओवरलोड ट्रकों के संचालन की वजह से सड़कों की हालत खस्ता होती जा रही है। एआरटीओ पीएस राय ने बताया बालू लदे 12 ट्रकों का चालान किया गया है। कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें