फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। डीजल, पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी समेत अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बारिश के नाते कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन नहीं हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए और चेहरे पर मास्क लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पेट्रोल, डीजल के बढ़ते कीमतों को वापस लेने, बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने, सबको राशन सबको काम की मांग करते हुए लगातार नारे लगाए। भाकपा के जिला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि जहां आज विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार कम हो रही हैं वहीं भारत सरकार पेट्रोल , डीजल के दाम को लगातार बढ़ाने का काम कर रही है। इससे मंहगाई और भी बढ़ती जा रही है। प्रेम चंद्र गुप्ता ने कहा कि अनियोजित लाक डाउन के चलते देश की स्थिति बेहद गंभीर है। आम आदमी रोजी रोटी के लिए परेशान है।ग्रामीण क्षेत्र में काम न होने से स्थिति बेहद गंभीर है। नौजवान सभा के नेता दिनेश्वर बर्मा ने नौजवानों के को रोजगार और छात्रों के उच्च शिक्षा के लिए जनपद में कैमूर विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग कर डाली और जनपद को 24 घंटे बिजली आपूर्ति किये जाने की बात को जोर दे कर उठाया। इस दौरान संजय रावत, कमला प्रसाद , रामविलास कोल, फूलमती देवी, मुन्ना राम, मो. मुस्तफा, राम लखन, कतवारु गोंड़ व राम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें