जिले में एक चिकित्सक ने बिना जानकारी के ही उसकी डिग्री पर पिछले तीन साल से पैथॉलाजी सेंटर के संचालन का आरोप लगाया है।
चिकित्सक का कहना है कि अपने अस्पताल के पंजीकरण के दौरान अपनी डिग्री सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण नोडल के पास जमा की थी। यह दूसरे के पास कैसे पहुंची, समझ से परे है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
राॅबर्ट्सगंज निवासी एक निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलिल प्रकाश सिंह ने डीएम, एसपी, सीडीओ, सीएमओ और घोरावल कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घोरावल स्थित एक पैथोलॉजी सेंटर के पंजीकरण में उनकी डिग्री का बिना अनुमति प्रयोग किया जा रहा है। उसने मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।
डाॅ. अश्विनी कुमार ने कहा कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। अगर प्रार्थना पत्र मिलता है तो उस पर जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी। सीएमओ
घोरावल थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने कहा कि एक चिकित्सक की ओर से कुछ लोगों पर मिलीभगत कर अपनी डिग्री के गलत उपयोग का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में विस्तृत रिपोर्ट के लिए सीएमओ से पत्राचार किया गया है। जो भी रिपोर्ट आती है, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।