फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार दिवसीय प्रदर्शनी में दिखेगी जिले की नई तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोनभद्र जिले के पंचायत रिसोर्स सेंटर में 17 जून से 20 जून तक चार दिवसीय भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा तथा लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़े जाने का कार्य भी किया जाएग।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में विशेष रूप से सोनभद्र में तकनीकी, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। कभी पिछड़े जिलों की श्रेणी में गिने जाने वाले सोनभद्र की विकास यात्रा एवं बदलती तस्वीर को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों से आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे लोग जिले की प्रगति एवं उपलब्धियों से परिचित हो सकें। डीएम ने पंचायत रिसोर्स सेंटर पहुंचकर प्रदर्शनी स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेल्फी विथ पीएम, लाभार्थी अनुभव साझा कार्यक्रम, योजनाओं के लिए पंजीकरण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर विकास कार्यों का अवलोकन करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें