फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक ने लिया उत्पादन का जायजा

Tue, 23 Jun 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनटीपीसी के निदेशक (परियोजनाएं) एससी पांडेय ने रविवार को विंध्याचल विद्युतगृह का निरीक्षण कर उत्पादन की स्थिति जानी। कुछ माह पूर्व उत्पादन पर ली गई इकाई का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


 मातहतों संग बैठक कर बेहतरी की रणनीति बनाई। आवासीय परिसर में सीटीएमसीसी भवन और एएसपीएमसीसी भवनों के साथ ही, एक विद्यालय में निर्मित कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इसके बाद विस्तारीकरण के चरण में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य के एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की। निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को गंभीरता से सुना और उसके निदान के लिए परियोजना प्रमुख एस के राय को त्वरित कार्रवाई करने के लिए निदेशित किया।
विज्ञापन


अपनी ओर से इसको लेकर सुझाव भी दिए। रात में गजल संध्या का आयोजन किया गया, जिसका अधिकारियों ने देर रात तक आनंद उठाया। इससे पूर्व निदेशक ने सूर्य भवन प्रांगण में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर महाप्रबंधक दिनेश कुमार, के रवींद्र बाबू, महाप्रबंधक एके तिवारी, प्रेमप्रकाश, एन भादुरी, वंदना चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें