नियमानुसार कोटे की दूकान का चयन करने की मांग लेकर शुक्रवार को नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत खौड़ैला के ग्र्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम कार्यालय को जिलाधिकारी के नाम मांगपत्र सौंपा।
चेेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रधान निरमल की अगुवाई में काफी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कोटे की दूकान का चयन करने में नियमों की अनदेखी की गई है।
इसकी शिकायत पूर्व में बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। विवश होकर धरना-प्रदर्शन की राह पकड़नी पड़ रही हैै।
कहा कि ग्रामीणों की बातों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में किए गए दुकान को तत्काल निरस्त करते हुए नियमानुसार गांव में खुली बैठक कराते हुए पुन: कोटे की दुकान के लिए चुनाव नहीं कराया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती हैै।
इसके लिए शासन और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन में शिवमूरत, रामसखी, रामजग, रामकेवल, राम लखन, सत्यनारायण, शिव कुमार, झब्बू, रामलाल आदि मौजूद रहे।