उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में चक्रमण कर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस के विरुद्ध तख्ती पर लिखे नारे के साथ जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश भर में जगह-जगह वकीलों पर हुए हमले के विरोध में वकीलों की सुरक्षा के साथ ही मृतक आश्रितों को नौकरी दिलाए जाने की मांग उठाई। इस बाबत वकीलों ने मुख्यमंत्री को भी पत्रक भेजा है।
सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि प्रदेश भर में वकीलों पर जगह-जगह हमले हो रहे हैं। इस दौरान कई अधिवक्ताओं की मौत हो चुकी है।
मृतक आश्रितों को नौकरी और उचित मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर विरोध-प्रदर्शन किया गया है।
महामंत्री अंशुमान सिंह ने कहा कि वकीलों पर हो रहा अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके पहले वकीलों ने कचहरी परिसर में तख्ती पर लिखे पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी के साथ चक्रमण करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में रमेश देव पांडेय, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, जीएस राय, सेराज अख्तर खां, आनंद मिश्रा, शारदा मौर्या, सुरेश कुमार, विमलेश पाठक शामिल रहे।
उधर राबर्ट्सगंज स्थित दि टैक्स बार एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र की अध्यक्षता मे शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कार्यों से पूर्णरूपेण विरत रहकर हड़ताल पर रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
संचालन बार के सहसचिव अशोक कुमार सिंह ने किया। बैठक में अशोक कुमार श्रीवास्तव, उमापति पांडेय, मिथिलेश सिंह, राजेश देव पांडेय, पवन कुमार शर्मा,रमेश सिंह, रमेश केशरी, सुरेन्द्र केशरी, मकसूद अली, फैजान अंसारी, आनन्द कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप धर द्विवेदी, भगत सिंह, विमल तिवारी, जर्नादन पांडेय मौजूद रहे।
दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जवाहर लाल, रामलोचन, विश्वनाथ, सत्य नारायण यादव, महेंद्र जायसवाल, प्रभू सिंह, रामपाल, दिनेश अग्रहरि, कुलभूषण मौजूद रहे।