फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 05 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में रविवार को राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक पर कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी की सरकार आई है, महंगाई बढ़ रही है। जनकल्याणकारी योजनाएं ठप पड़ी हैं। पिछले माह पेट्रोलियम पदार्थ एवं रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। महिला जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री विदेशी दौरे में मस्त है।

केंद्र सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है। लेकिन जब तक गरीबों का पेट नहीं भरेगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिले के चारों विधान सभा चुनाव के लिए आवेदन पत्र जमा किए गए। संचालन प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पीसी सदस्य राजेश द्विवेदी, नरुद्दीन खां, नामवर कुशवाहा, रमेश देव पांडेय, कृष्ण प्रताप सिंह, अवनाथ पांडेय, सेराज हुसैन, कुमुद त्रिपाठी, दिव्या, दुर्गावती, कमलावती आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें