फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 30 हजार मेगावाट के करीब पहुंची बिजली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और उमस बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को पीकऑवर में बिजली की मांग 30 हजार मेगावाट के करीब पहुंच गई। इस बीच अनपरा की 500 मेगावाट की तीन इकाइयों ने क्षमता से अधिक बिजली उत्पादन किया।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से बिजली की मांग प्रतिदिन 400 मेगावाट के करीब बढ़ रही है। रविवार को पीकऑवर में अधिकतम मांग 28429 मेगावाट थी, जो सोमवार को 29047 मेगावाट पर आ गई।
मंगलवार को पीकऑवर में बिजली की अधिकतम मांग 29490 मेगावाट थी। बुधवार को इसे 29873 मेगावाट दर्ज किया गया। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई ने 501 मेगावाट, छठवीं और सातवीं इकाई ने 503 मेगावाट का रिकाॅर्ड उत्पादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें