भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक सोमवार को संगठन के जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में हुई। इसमें जन समस्याओं पर चर्चा की गई। जनहित में आंदोलन का निर्णय लिया गया। पार्टी का गठन बूथ स्तर पर करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक राम कृष्ण पाठक ने कहा कि जिले की बहुसंख्यक आबादी समाज की मुख्य धारा से कटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि इस वक्त कालाबाजारी करने वाले रैकेट ने संपूर्ण बाजार को नकली खाद, बीज से पाट दिया है।