राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव में मंगलवार की सुबह नाली में गिरने से डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका खेलते- खेलते नाली तक पहुंची थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 10.30 बजे मुन्ना की बेटी नेहा घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच खेलते समय बालिका मकान के सामने जल निकासी के लिए बनी नाली में गिर पड़ी।
नाली में पानी होने के नाते और सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद आसपास के लोगों की नजर नेहा पर पड़ी तो वे उसे बाहर निकाले।
वहीं हल्का इंचार्ज अब्बू बख्श सिद्दीकी ने बताया कि पिता मुन्ना नई बाजार किसी काम से गया हुआ था जबकि मां पड़ोस में थी। इसी बीच बच्ची खेलते-खेलते नाली में गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।