फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव में शनिवार को एक श्रमिक का शव उसके घर से चंद दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गौरीशंकर (40) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

खरहरा गांव के बरवाडाड़ टोला निवासी गौरीशंकर डाला में स्थित एक क्रशर प्लांट पर मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की रात नौ बजे गौरीशंकर भोजन करने के बाद सो गया। शनिवार की सुबह करीब छह बजे गौरी शंकर का शव साड़ी के सहारे उसके घर से करीब स्थित एक पेड़ से लटकता देख शोर मचाने लगे। शोर-गुल सुनकर मृतक केे परिजनों की नींद टूट गई। उधर, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि गौरीशंकर ने आत्महत्या किया है। मृतक को दो बेटी और दो बेटे है। वह दो भाईयों में छोटा था। वर्षों पूर्व बड़े भाई रामचंद्र की भी मौत हो चुकी है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें