फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव (पुरानी बस्ती) में शनिवार की रात विवाहिता नगीना (22) का शव घर के अंदर बड़ेर से लटका मिला। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहुआर निवासी असगर की शादी दो साल पहले सुकृत की नगीना (22) के साथ हुई थी। असगर के मुताबिक शनिवार की रात परिवार के अन्य सदस्य खाना बना रहे थे। करीब नौ बजे वह कमरे में पहुंचा तो नगीना का शव फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
उधर, घटना की जानकारी पाकर नगीना के मायके वाले भी पहुंच गए। उसकी मां गुड्डन ने बताया कि बेटी की ससुराल में अक्सर विवाद होता था। उसे प्रताड़ित किया जाता था। 19 दिन पहले असगर उसे विदा कराकर अपने साथ ले गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। वहीं, कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें