फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नृत्य को लोगों ने सराहा

Sun, 22 Nov 2015 11:21 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर का 37वां वार्षिकोत्सव शनिवार की देर  शाम रेणुपावर प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान  नन्हे-मुन्नों की थिरकन, लोकनृत्य, हिंदी-अंग्रेजी में गीत, संगीत, मनमोहक  झांकियों की प्रस्तुति ने हर किसी को मंत्रमुग्ध करके रख दिया। प्रेरणादायी  एकांकियों का मंचन देशप्रेम का संदेश देने वाला रहा।
विज्ञापन



बतौर मुख्य  अतिथि रेणुसागर के यूनिट हेड एवं विद्यालय के अध्यक्ष केपी यादव ने दीप  प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि छात्रों के सर्वांगीण  विकास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूमिका महत्वपूर्ण  होती है।


प्रधानाचार्य गौतम गुप्ता ने  विद्यालयीय गतिविधियों की जानकारी देने के साथ ही कार्यक्रम की उपयोगिता  बताई और मन लगाकर पढ़ाई  तथा  अच्छे परिणाम लाने  की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें