अनपरा तापीय परियोजना के डिस्चार्ज चैनल की टूटी दीवार। संवाद
अनपरा। वार्ड नंबर दो डिबुलगंज स्थित अनपरा तापीय परियोजना की डिस्चार्ज चैनल की सुरक्षा दीवार जर्जर होकर कई जगह से गिर गई है। अन्य दीवारों का भी यही हाल है। सुरक्षा दीवार टूटी होने के कारण स्थानीय लोग नहाने चले जाते हैं।
पूर्व में हुए दुर्घटनाओं से भी परियोजना प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने काई सबक नहीं ले रहा है। लोगों ने जर्जर दीवारों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
अनपरा तापीय परियोजना चिमिनियों को ठंडा करने के लिए रिहंद से पानी लेती है। इस्तेमाल के बाद उसे शोध कर डिस्चार्ज चैनल के माध्यम से रिहंद जलाशय में छोड़ देता है। डिस्चार्ज चैनल के पानी के तेज बहाव को रोकने के लिए निर्माण के समय से चैनल के दोनों ओर बोल्डर और लोहे की जालियों से घेरकर सुरक्षा दीवार बनाई गई थी।