वह रविवार को बतौर मुख्य अतिथि लैंको पावर (अनपरा सी) परिसर में साइकल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत बताते हुए कहा कि एक पढ़ी-लिखी बेटी न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कारपोरेट जगत से गांवों में ज्यादा से ज्यादा सोलर पंप संचालित आरओ प्लांट लगाने का आह्वान भी किया।
लैंको के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (पावर) एके श्रीवास्तव ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी लैंको ने पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तीनों क्षेत्रों में काम जारी रखा है। ऊर्जांचल में सबसे पहले आरओ प्लांट स्थापित करने के साथ ही पिपरी सोनवानी में टैंकर से हर दिन 25 हजार लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) एसके दुबे, सीएसआर प्रभारी गंभीर अग्रवाल, जीएम आपरेशन एनएन तिवारी, अभिषेक कुमार, सतीश पांडेय, सुभाष बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक सुदामा यादव, अध्यक्ष प्रेम यादव, जीआईसी अनपरा की उप प्रधानाचार्य प्रतिमा, सत्यनारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।