फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्ष से पांडू नदी पर बन रही पुलिया अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत किशुनपुरवा में पांडु नदी पर दर्जन भर से अधिक गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए बन रही पुलिया का निर्माण कार्य चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। पुलिया न बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। मुख्य मार्ग पर आने के लिए ग्रामीणों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2017 में साडा से लाखों की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस पुलिया का निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के केवाल, पिपरखाड, धरनवा, भालूकुदर, सतद्वारी, गिधिया समेत दर्जन भर से अधिक गांव के हजारों ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी नदी में महज पावा का ही निर्माण हो सका है। करीब डेढ़ साल से पुलिया का निर्माण कार्य ठप है। इससे ग्रामीणों में निराशा संग आक्रोश है। राजेश, शिवकुमार, आशुतोष, श्रीराम आदि ग्रामीणों समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने बताया कि शुरुआत से ही बहुत ही धीमी गति के साथ घटिया निर्माण कराया जा रहा था। बरसात के दिनों में दर्जनों गांवों के लोगों को मुख्य मार्ग पर आने के लिए लगभग दस किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। भाजपा नेता के साथ ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए तत्काल निर्माण पूरा कराते हुए आवागमन बहाल कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें