फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर मां के दर्शन पूजन को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
डाला स्थित वैष्णो शक्तिपीठ धाम में देवी दर्शन पूजन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र आठवें अष्टमी और नवमी दोनों तिथि रही। इसकी वजह से श्रद्धालुओं ने देवी के महागौरी और सिद्धिदात्री रूप का दर्शन पूजन किया। देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने विधिवत पूजा के बाद श्री दुर्गा चालीसा और श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इस दौरान मंदिरों में या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: समेत अन्य मंत्रों का उच्चारण किया गया। पूजा पंडालों में भी दर्शन पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

मंदिरों में तैनात रहे पुलिसकर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन करने दिया। राबर्ट्सगंज स्थित शीतला माता के दरबार में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रॉबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल में स्थित सातो शीतला मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, सांई चौक स्थित दुर्गा मंदिर, बरकरा गांव स्थित काली मंदिर, सांगो गांव स्थित काली मंदिर, घुवास खुर्द स्थित शीतला मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खोला गया। अष्टमी तिथि को व्रत रहने वाले लोगों की सर्वाधिक भीड़ रही। यहां मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने कथा सुनी और बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। शाम को आरती में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। इस दौरान भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
डाला के बारी स्थित प्रसिद्घ मॉ वैष्णो मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने गुफा में पिंडी स्वरूप में विराजमान त्रिदेवियों का दर्शन पूजन किया और मंदिर के बाहर नारियल तोड़कर परिवार में मंगल की कामना की। इसी तरह दुद्घी, विंढमगंज बाजार स्थित देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मातारानी के जयकारे से गूंजा पंडाल
बभनी। अष्टमी को श्रद्धालुओं ने महागौरी का पूजन अर्चन किया। पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का लोगों ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान जयकारे लगते रहे। असनहर हरिशंकर मंदिर, जूनियर हाईस्कूल असनहर, सतबहनी, चौना, घघरी में पाठ किया गया। इसके अलावा बभनी शिव मंदिर, चपकी हनुमान मंदिर, भंवर, चकसानी, बरवें, आसनडीह में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। उधर, पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों और स्थलों का निरीक्षण किया। आदि शक्ति श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की ओर से राबर्ट्सगंज बाजार में दुर्गा मंदिर परिसर में सजे पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार जैन व ट्रस्ट के लोगों ने भक्तों में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें