फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 24 करोड़ से सुधरेगी ग्रामीण सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनांचल में नाबार्ड 30 योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें प्रमुख रूप से ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड से छह-छह करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। इसके लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कार्यों को पूरा कराने पर विभाग का जोर है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नाबार्ड 30 योजना से करीब 24 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराया जाएगा। इसमें ग्रामीण सड़कों का मरम्मत कार्य प्रमुख है।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो चालू वित्तीय वर्ष में जिले के सभी रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी और ओबरा विधानसभा क्षेत्र में छह-छह करोड़ की लागत से ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और अन्य कार्य कराए जाएंगे। चारों विधायक से उनके क्षेत्र से विकास कार्यों की प्रस्तावित सूची मांगी गई है। योजनांतर्गत एक किलोमीटर से अधिक दूरी की ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कराई जा सकती है।
विज्ञापन



पुराने कार्यों को पूरा कराने पर जोर

वित्तीय वर्ष 2023-24 में नाबार्ड 29 योजनांतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूरा कराने पर जोर है। आदर्श आचार संहिता लगने से काम रूक गया था। इसमें करीब 1.43 करोड़ की लागत से सेमरा-नेवारी मार्ग, एक करोड़ की लागत से कुसुम्हा-अहरौरा मार्ग, 85 लाख की लागत से खड़हरी, 62 लाख की लागत से जलखोरी सहित अन्य ग्रामीण संपर्क मार्गों का मरम्मत कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें