फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन चंगा तो कठौती में गंगा... की परिकल्पना सार्थक : भूपेश

विज्ञापन
डाला में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा में शामिल लोग।स्रोत स्व
विज्ञापन
डाला। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी से चलकर पवित्र कलश वंदन यात्रा रविवार को डाला मलिन बस्ती पहुंची। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कलश का पूजन किया। इसके बाद समरसता यात्रा निकाली गई। विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य दलित बस्तियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर संत रविदास जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं, उनके विचारों और सामाजिक योगदान की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। इस दौरान कलश यात्रा संयोजक ब्रजेश पांडेय, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह मोनू, सभासद अवनीश पांडेय, संतोष कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, बबुंदर पाठक, आयुष, सुदामा, लक्ष्मण, उमेश मेहता, मदन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें