फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गोंडवाना पार्टी ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, समाज के उत्थान पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की तरफ से चोपन ब्लॉक के कोटा गांव में रविवार को विश्व आदिवासी एवं मूल निवासी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। तेलगुड़वा में हुए कार्यक्रम में आदिवासी समाज के उत्थान और संस्कृति के संरक्षण पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिलाध्यक्ष रामनरेश पोयाम ने की। बच्चों ने आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आरके सिंह अरमो और राम सिंह पोया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संचालन रामचंद्र टेकाम ने किया। समारोह की शुरुआत में प्राकृतिक शक्तियों और बड़ा देव की पूजा की गई। इन अनुष्ठानों के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि समाज की पहचान उसकी संस्कृति और रीति-रिवाजों से है। इन परंपराओं को संरक्षित करना आवश्यक है। इस मौके पर देवा सिंह ओईके, हीरालाल मरकाम, शिव प्रसाद अरमो, विश्वनाथ टेकाम, प्रदीप श्याम, शीतल सिंह मरकाम, आशा मरकाम, प्रमिला चेरो, ज्ञानी सिंह पोया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें