फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को तौला, महिलाओं की हुई जांच

Wed, 05 Aug 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक के कम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को डिप्टी सीएमओ डा. गणेश प्रसाद की मौजूदगी में ताला खुलवाया गया। इसके साथ ही यहां मरीजों का इलाज और दवा वितरण शुरू हो गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि सात साल से भवन बनकर तैयार होने के बावजूद ताला लटकने की खबर को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रकाशित किया है। इसके लिए मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। शीघ्र संचालन शुरू नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन


सात साल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का ख्याल रखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कराया गया। लेकिन न जाने किस वजह से उसमें ताला लटक रहा था। मंगलवार को ग्रामीणों ने  उप स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष प्रदर्शन किया था। ग्रामीण इंद्र नारायण सिंह, शंभू राव भारती, बबलू, कमलेश, कृष्णावती, शीला, रामसूरत, शिवनाथ, बजरंगी, छोटू, नंदलाल, रमेश मौर्या, श्रीनाथ, बासदेव आदि ने सीएमओ डा. एबी सिंह से उप स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की मांग उठाई थी। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डा. गणेश प्रसाद ने कम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला खुलवाया। एएनएम सोनम ने बच्चों के वजन की तौल के साथ ही महिलाओं की वीपी की जांच भी की। जांच के बारे में डिप्टी सीएमओ ने भी एएनएम को जरूरी जानकारी दी। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों को आवश्यक दवा भी दी गई।

वैनी सीएचसी के डा. जेपी सिंह ने बताया कि एएनएम सोनम उप स्वास्थ्य केंद्र कम्हरिया पर नियमित रहेंगी। कहा कि शीघ्र ही एक और एएनएम को फील्ड वर्क के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें