फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा की बाइक यात्रा को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय की अगुवाई में शुक्रवार को पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर नगर में बाइक यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डायट परिसर में पार्टी का झंडा दिखाकर बाइक यात्रा को रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा निकाल कर लोगों के बीच संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही क्या अच्छा सरकार कर सकती है इस विषय में लोगों की राय जानने के लिए छह दिवसीय यात्रा जनपद के प्रत्येक ब्लॉकों में निकलेगी। यात्रा का समापन 22 जून को सोनभद्र नगर में होगा। बाइक यात्रा में मुख्य रूप से युवामोर्चा जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, हीरेश द्विवेदी, मोनू द्विवेदी, सुमित, मंत्री अतुल पांडेय, विनीत, उत्कर्ष, अभय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें