फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लापता बालक एक सप्ताह बाद अहरौरा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव से शुक्रवार की शाम संदिग्ध हाल में लापता बालक एक हफ्ते बाद बरामद हुआ। परिजनों ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बड़गांव निवासी विजय पासवान का बेटा विकास (12) कक्षा पांच का छात्र है। वह 9 जून को किसी कार्य से गांव में गया था, इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने 11 मई को कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को विजय अहरौरा के पास सब्जी मंडी में भटकता पाया गया। परिजनों ने बताया कि किसी ने फोन कर बच्चे के वहां होने की जानकारी दी। बेटा कई दिनों ने क्षेत्र में इधर-उधर भटक रहा था, जिसे कुछ लोग सब्जी मंडी ले आए। लापता बालक के भाई धीरज ने बताया कि विजय को कोई युवक पैसे और नौकरी का लालच देकर अहरौरा ले गया। वहां जंगल में उतार दिया और कुछ देर में वापस आने की बात कही। हालांकि विजय वहां से भाग गया। बाइक सवार युवक ने अपना मुंह गमछे से बांध कर रखा था। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें