फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने जीत के लिए झोंकी पूरी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अभियान मंगलवार को शाम से थम गया। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब चुनावी मैदान में खड़े जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवार अब घर-घर जाकर प्रचार कर रहें हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गांव-गांव, घर-घर घुमकर मतदाताओं से मतदान करने के लिए बोल रहे हैं। ग्रामीण मतदाता भी इस बार सबको आश्वासन दे रहे हैं। वहीं दिन रात जगह-जगह गांवों में दावतों का भी दौर बड़ी तेजी से शुरू हो गया है। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी सभी हथकंडे अपना रहे हैं। प्रशासन की नजर इन पर आज तक नहीं पड़ी और जगह-जगह दिन में और रात में दावत का दौर लगातार चल रहा है। मतदाताओं से अपने-अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि मतदाता भी इस बार अच्छे और स्वच्छ छबि के उम्मीदवार केे अपना प्रतिनिधि चुनने का मन बनाए हैं, ताकि क्षेत्र का अपेक्षित विकास हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें