फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कारोबारी के बेटे की गला रेतकर हत्या शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
बालक की हत्या के बाद रामगढ बाजार में जाम लगाए लोग।
विज्ञापन
रामगढ़(सोनभद्र)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में शनिवार की रात आर्यन गुप्ता (12) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसे घर से बुलाकर पीछे ले जाया गया था। हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके गर्दन के पास कई वार किए।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग को जाम कर दिया। एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी अनिल कुमार, सीओ राज सोनकर सहित कई थानों की फ़ोर्स मौके पर डटी हुई थी।
रामगढ़ बाजार निवासी राजू गुप्ता मिट्टी के बर्तन की दुकान है। उनका पुत्र आर्यन शनिवार की रात नौ बजे घर पर था। राजू ने बताया कि रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसे बुलाकर घर के पीछे गली में ले गया। वहां हमलावरों ने आर्यन के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

लहूलुहान होकर आर्यन जमीन पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। पन्नूगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आर्यन को घर से बुलाकर ले जाने वाले लड़के की पुलिस तलाश में जुट गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने बालक का शव रखकर रॉबर्ट्सगंज-खलियारी राज्य मार्ग को जाम कर दिया। पन्नूगंज, रॉबर्ट्सगंज, रामपुर बरकोनिया, रायपुर सहित कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। सदर विधायक भूपेश चौबे भी घटनास्थल पर पर पहुंचे।
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जाम लगाने वालों को समझाया जा रहा है। जल्द ही मार्ग बहाल किया जाएगा और आरोपियों की पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें