फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डेढ़ साल पहले मिला बजट फिर भी निर्माण कार्य की प्रगति धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय लोढ़ी में जनजाति विकास विभाग की तरफ से कराए जा रहे आवासीय विद्यालय के निर्माण की प्रगति काफी खराब है। डेढ़ वर्ष पहले शासन से बजट तो मिल गया, मगर अभी 30 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दो साल में ही विद्यालय का निर्माण पूरा कराया जाना था। ऐसे में तय समय में विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। जनजाति विकास विभाग की तरफ से लोढ़ी में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र एवं छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
दोनों विद्यालय एक ही स्थान पर बनाएं जाने हैं। छात्रों के आवासीय विद्यालय निर्माण के लिए शासन से 43 करोड़ का बजट जारी डेढ़ वर्ष पहले हो गया है। अभी छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपीसीडको की तरफ से समय से विद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण करने का दावा किया गया था। मगर बजट मिलने के बाद भी निर्माण कार्य प्रगति काफी धीमी है। डेढ़ साल में अभी 30 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हो सका है।
इस संबंध में यूपीसीडको के एक्सईएन अंबरीश श्रीवास्तव का कहना है कि लोढ़ी में आवासीय विद्यालय का निर्माण वर्ष 2026 तक पूरा होना है। समय से निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें