सोनभद्र। अमृत काल का पहला बजट लोक कल्याणकारी है। यह गांव, गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों एवं दिव्यांगजनों तथा आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बातें बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने जिला पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं।
कहा कि देश का 75वां आम बजट ईज ऑफ लिविंग को बढ़ाने पर जोर देने वाला है। यह बजट दुनिया में सबसे तेज गति से देश को विकास की राह दिखाने वाला और भारत को सुपर इकोनॉमी पॉवर बनाने वाला बजट है। इस आम बजट में नागरिकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध कराना, विकास और रोजगार सृजन को मजबूत प्रोत्साहन प्रदान करना और व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करना हैं।
बजट में पशुपालन, डेयर और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किए जाने का स्वागत की। राज्यसभा सांसद ने वाराणसी से जुड़ा होने के नाते सोनभद्र एवं मिर्जापुर में पर्यटन के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताई।