फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौवा नदी पर अब तक नहीं हो सका पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर इस बार बरसात में एनएच 39 पर सफर पर ब्रेक लग सकता है। कारण यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के बीडर गांव से सड़क से क्रॉस कर रही लौवा नदी का पुराना जर्जर पुल ढहा कर नए पुल का निर्माण हो रहा है, लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है। पुराने पुल के बगल से नदी में पाइप डालकर व मिट्टी पाटकर डायवर्जन मार्ग बना दिया गया है। यह परिवर्तित मार्ग बरसात के बाद बनाया गया। जिसे वर्ष भर पूरा होने को है। लेकिन इस दौरान दो पाया के पुल की ढलाई नहीं हो सकी। गांव के प्रधान सुरेश चंद्र सहित ग्रामिण दिनेश अग्रहरि, मुमताज, जगदीश, बृजकिशोर का आरोप है कि अफसरों के लापरवाही से निर्माण धीमी गति से चल रहा है। एक वर्ष में पुल निर्माण का 10 प्रतिशत काम भी नहीं हुआ। काम बीच बीच मे कच्छप गति से चलकर बंद होता रहता है। फिलहाल भी काम बंद है। अब 15 दिन बाद बारिश शुरू हो जाएगी और लौवा नदी पहाड़ी व जंगली नदी है, जिसमें बाढ़ उफान पर होता है। यदि तेज बारिश हुई तो एनएच 39 पर सफर का ब्रेक लग सकता है। इससे इस मार्ग से होकर बंगाल, झारखंड, नागालैंड, मिजोरम, अरुणांचल ईटा नगर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली व हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर जाने वाले भारी वाहनों पर ब्रेक लग सकता है। मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें