फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सामूहिक विवाह में फेरे लेने वाली दुल्हन हो गई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दुल्हन ने फेरे लिए। योजना का लाभ उठाया। फिर दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई। अब दूल्हा अपनी दुल्हन को ढूंढते फिर रहा है। दुल्हन के घर पर फोन करने पर उसे धमकियां मिल रही हैं। शनिवार को पिता के साथ दुद्धी तहसील पहुंचकर उसने सीओ से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को जांच के निर्देश दिए। म्योरपुर के किरवानी गांव निवासी तेजबली ने बताया कि उसके पुत्र अनिल का विवाह 25 नवंबर को दुद्धी स्थित डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ था। दुम्हान गांव की युवती से शादी के बाद दोनों पक्षों के लोग खुश थे। शादी के बाद दोनों पक्षों की सहमति पर दो माह बाद दुल्हन के विदाई की बात तय हो गई। इस कारण विवाह स्थल से दोनों परिवार अपने-अपने घर चले गए। दूल्हे पक्ष के लोग अभी दो माह बाद विदाई का इंतजार कर ही रहे थे कि उससे पहले ही दुल्हन अन्यत्र चली गई। हरियाणा से आए फोन के बाद वर पक्ष के लोगों को कहा गया कि युवती का इंतजार मत करो, अब वह घर नहीं जाने वाली है। इसके बाद वह सन्न रह गए। दुल्हन के घरवालों से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह कहीं चली गई है। सिर्फ योजना का लाभ लेने के लिए ही उसके पुत्र को मोहरा बनाया था। उन्होंने मामले की जांच पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोट
शिकायत की जांच के निर्देश दिए गए हैं। लड़की पक्ष वालों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों निर्देश पर कार्रवाई होगी।
प्रदीप सिंह चंदेल,सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें