फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर जलाया

विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के सोहदवल गांव के समीप सड़क हादसा के दौरान लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगाढ़-वैनी मार्ग पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने परिजनों के साथ वैनी सरईगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर जाम खत्म कराया लेकिन बाद देर शाम आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को जला दिया।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के सोहदवल गांव के चार बच्चे करन (12) पुत्र गोविंद, अंगद (15) पुत्र विजय, निरंजन(09) पुत्र विजय और अर्जुन (13) पुत्र सोहन वैनी बाजार गए थे। वहां से वापस जाते समय सोहदवल गांव के ही करीब वैनी की तरफ से ही गिट्टी-बालू लदा ट्रैक्टर आ रहा था। बच्चे साइकिल से सड़क पार कर रहे थे कि चारों ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। इस हादसे में करन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निरंजन व अंगद गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्जुन को हल्की चोट आईं। सभी को वैनी सीएचसी ले जाया गया, जहां निरंजन व अंगद की हालत गंभीर रेख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, परिजनों के साथ गांव के लोगों ने शव सड़क पर रखकर वैनी-सरईगाढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पन्नूगंज और रायपुर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा कर जा खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें