फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमजोर हो रही रिश्तों की डोर, अपने ही बन रहे जान के दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अपनों से परिवार बनता है, परिवार से समाज, लेकिन परिवारों की नींव दरक रही है। रिश्तों में लगाव की कड़ियां टूट रही हैं। यही वजह है कि अपने ही जान के दुश्मन बन रहे हैं। भाई-भाई की जान का दुश्मन बन बैठा है, मां बाप को बेटा और मां बेटा मा रहा है। जिले में कुछ सालों में ही ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें कोई रिश्ता ऐसा नहीं बचा, जिसका कत्ल न हुआ हो। कहीं सबक सिखाने को अपनों को मौत के घाट उतार रहे हैं तो कहीं छोटी-छोटी बात पर गुस्सा अपने के खून बहा रहा है।
विज्ञापन


केस एक: पिता ने तीन मासूमों के साथ खुद की ली जान

कुछ साल पहले शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी बाबूलाल राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुलिया गांव में ससुराल गया। बाबूलाल ने अपनी पुत्री मनीषा (4), अनीता (2), और मनीष (1) को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद ट्रक के सामने कूद कर जान दे दी थी। सड़क पर बाबूलाल और पानी में बच्चों का शव मिला था।

केस दो: प्रेमिका को गोली मार खुद दे दी जान

कुछ साल पहले राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमिका ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रेमी वीरेंद्र चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि प्रेमिका राबर्ट्सगंज क्षेत्र की थी।
विज्ञापन


केस तीन: सौतेली मां को सबक सिखाने के लिए दो बच्चों संग पहाड़ी से कूदी युवती

पिछले साल सितंबर में मांची के सोमा गांव में सौतेले भाई-बहनों को साथ लेकर एक युवती पहाड़ी से कूद गई। उसने अपने भाई-बहनों की जान ले ली। युवती के खौफनाक कदम के पीछे सौतेली मां के प्रति नफरत भरना रही। वजह भी मामूली थी, बात-बात पर टोकना उसे नागवार लगता था।

केस चार: पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर ली बेटे की जान

गत अगस्त में ओबरा कोतवाली क्षेत्र के बिल्ली गांव पिता रामजी प्रसाद ने अपने ही बेटे विनय पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के डेढ़ माह बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता अपने ही छोटे बेटे को जायजाद नहीं देना चाहता था।

केस चार: कलयुगी बेटे ने मां की ली जान

सितंबर माह में सदर कोतवाली क्षेत्र के बेठीगांव में कलयुगी बेटे ने अपने मां को सिर्फ इस लिए सिर को दीवार पर पटक-पटक मार डाला कि उसने नशे के लिए पैसा नहीं दिया है। जरा सी बात बेटे को नागवार गुजरी।

केस पांच: पिता की गंदी हरकत से नाराज बेटे ने ले ली जान

शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुगौलिया में पिता की अश्लील हरकतों से नाराज नाबालिग पुत्र ने पिता को धक्का दे दिया। डंडे से पिटाई भी की। पत्थर से सिर टकराने से पिता की मौत हो गई। हत्या की वजह नशे की हालत में रिश्तेदार और घरवालों के सामने ही अपनी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करना बना।
काउंसलिंग की जरूरत
सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि छोटे परिवार होने से लोगों में कई बदलाव आ रहे हैं। जिम्मेदारियों का बोझ लोगों को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। ऐसे समय में यह जरूरी है कि जिन्हें गुस्सा अधिक आता है, वो अकेले में न रहें। लोगों से बातचीत करते रहें। जिला अस्पताल में मन कक्ष स्थापित है। वहां काउंसलिंग भी करा सकते हैं। अगर हत्या या आत्महत्या का विचार आए तो मनोचिकित्सक के पास पहुंच उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें