फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिया से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी/चोपन। कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में सोमवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, हाथीनाला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल हुआ।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान तुर्रीडीह विदवंत घसिया के मुताबिक तुर्रीडीह निवासी हरदेव (32) और महुअरिया निवासी राजकुमार (33) एक बाइक से सरडीहा गांव जा रहे थे। महुअरिया गांव के सटे ठेमा नदी की पुलिया पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बाइक चला रहे हरदेव की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल राजकुमार का उपचार चल रहा है। सूचना पर सीएचसी पहुंचे दरोगा वंश नारायण ने पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र की है। भुतहिया पुलिया पर रविवार की देर रात सड़क के किनारे खडी ट्रक से बाइक सवार टकरा गया। हाथीनाला पुलिस ने उसे रेणुकूट अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि घायल की पहचान राजाराम खरवार (35) निवासी कोडरी बेलहत्थी के रूप में हुई। वह बाइक से रेणुकूट ड्यूटी के लिए जा रहा था। पुलिया के पास सड़क के किनारे खडी ट्रक में टकरा गया। रेणुकूट में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें