फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चारपाई पर मिला शव, शरीर पर थे चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव में सोमवार को एक व्यक्ति का शव चारपाई पर मिला। घर का दरवाजा खुला हुआ था और शरीर पर चोट के निशान था। काफी खून भी निकला हुआ था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बहेराडोल गांव निवासी रमाशंकर खरवार (48) रविवार की रात अपने घर में सोने गया था। सुबह उसका साला छोटन कुमार आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था।
काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर न मिलने पर अंदर पहुंचा तो चारपाई पर रमाशंकर को मृत हाल में देखा। रमाशंकर के शरीर पर चोट के निशान थे और रक्त स्राव भी हुआ था। कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट गए।
पुलिस को सूचना दी गई। रमाशंकर की पत्नी राजकुमारी बेटी को लेकर दो दिन पहले ही अपने मायके मचबंधवा गांव में महुआ का फल (डोरी) बीनने गई थी, जबकि बेटा हैदराबाद में काम करने गया है। घर में कोई भी अन्य सदस्य नहीं था।
विज्ञापन

साला छोटन ने बताया कि कटहल को लेकर पास में किसी के साथ विवाद भी हुआ था। इस संबंध में बभनी प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें