चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार को नहाते समय सोन नदी में डूबे युवक का 40 घंटे बाद शव कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में बरामद हुआ। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी।
चोपन के वार्ड नंबर दो निवासी विक्की श्रीवास्तव (31) गत शनिवार को सोन नदी चोपन में छठ घाट के सामने नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। रविवार को एसडीआरएफ टीम ने भी सोन नदी में डूबे युवक को तलाशा, मगर खाली हाथ ही रही।
सोमवार को कोन थाना अंतर्गत चकरिया चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान विक्की के रूप में हुई।