फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया ग्राम प्रधान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौंप के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोढ़ी के प्रधान राजकुमार गोंड के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान संघ के लोग मौजूद रहे। लोगों ने दुर्घटना करने वाली कार के चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की रात राजकुमार गोंड (40) अपने एक साथी के साथ बाइक से चुर्क बाजार से घर लौट रहे थे। रौंप के पास उनकी बाइक में बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम प्रधान की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। लोढ़ी के पूर्व प्रधान शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि कार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होगी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें