परसोई ग्राम पंचायत के कनुहार टोला में 18 वर्षीय गीता का शव घर से करीब 200 मीटर दूर तेंदू के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, गीता लंबे समय से अस्वस्थ थीं और मानसिक तनाव से भी गुजर रही थीं। प्रारंभिक तौर पर इसी कारण आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद