रेणुकापार क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसोई के गाड़ापाथर टोला में बुधवार को सर्पदंश से चार माह के मासूम की मौत हो गई। मासूम छोटू घर में चारपाई पर सो रहा था। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद जब परिजन बच्चे के पास पहुंचे तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। शरीर का रंग नीला पड़ चुका था और सर्पदंश के निशान भी मिले। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।