फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महाराष्ट्र कमाने गए युवक का घर आया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल बेलछ के टोला अकेलवा निवासी रामसागर गोंड (29) का शव शुक्रवार को एंबुलेंस से घर पहुंचा। वह कुछ माह पहले अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में काम की तलाश में गया था। वहां एक कंपनी में वह काम करता था। घर वालों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामसागर अपने कुछ साथियों के साथ वर्ष 2018 से ही एस मेंटल कंपनी कोल्हापुर महाराष्ट्र में काम कर रहा था। वह फरवरी में घर पर छुट्टी बीता कर काम पर लौट गया था। कंपनी में पांच मई को उसका शव उसी के कमरे में जले हुए हाल में मिला था। इसकी जानकारी कंपनी के ठेकेदार ने घरवालों को नहीं दी। आरोप है कि सात मई को दूसरे व्यक्ति के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। परिवार के लोग तब मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर अपने खर्च से एंबुलेंस से शुक्रवार को घर लेकर पहुंचे। घटना के बाद से ठेकेदार भाग गया है। घरवालों ने संबंधित ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें