फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ससुराल आ रहे युवक का शव बाइक के नीचे दबा मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
घटना स्थल की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शक्तिनगर। मप्र के सिंगरौली में अजय कुमार बैस (22) का शव रविवार को सड़क किनारे बाइक के नीचे पड़ा मिला। युवक सीधी जिले के मझौली थाने के खनतारा गांव का निवासी था। मौके की स्थिति देख हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

अजय कुमार अपने गांव से सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव स्थित ससुराल जाने के लिए बाइक से निकला था। रास्ते में निवास चौकी क्षेत्र के ग्राम रजनिया कटरा जंगल के पास उसका शव बाइक के नीचे दबा हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर निवास चौकी प्रभारी सूरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। अजय की शादी लगभग एक महीने पहले ही हुई थी। सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, इससे पत्थर से सिर पर हमला किया जाना प्रतीत हो रहा है। बाइक में किसी प्रकार की बड़ी टूट-फूट नहीं पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव के पास से प्लास्टिक के दस्ताने (ग्लब्स) भी बरामद हुआ। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गायत्री तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह सड़क दुर्घटना है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें