रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में बुधवार को निर्माणाधीन मकान में पेट्रोल पंप कर्मी राजेंद्र प्रसाद (41) का शव फंदे पर लटकता मिला। राजेंद्र रॉबर्ट्सगंज कस्बे के अशोकनगर का निवासी था। मकान निर्माण के लिए वह अकेले लोढ़ी में रह रहा था। रोज की तरह मंगलवार की रात निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा। सुबह 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसे फोन लगाया। कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों से जानकारी ली। तब पता चला कि अंदर से बंद कमरे में राजेंद्र का शव फंदे से लटक रहा है। कोतवाल रामस्वरुप वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया गया है।